• Last Update 06:09 am

वाराणसी में मोदी: देव दीपावली मनाने आज अपने संसदीय क्षेत्र जाएंगे PM मोदी, गंगा घाट पर जलाए जाएंगे 11 लाख दिए
State

वाराणसी में मोदी: देव दीपावली मनाने आज अपने संसदीय क्षेत्र जाएंगे PM मोदी, गंगा घाट पर जलाए जाएंगे 11 लाख दिए

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। पीएम मोदी यहां देव दीपावली मनाएंगे। पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी वाराणसी के गंगा घाट पर आज शाम को होने वाले विशेष और भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी सभी के साथ मिलकर रिकॉर्ड 11 लाख दिये जलाए जाएंगे।

शिव की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पीएम मोदी शाम को 5.45 बजे क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे और चेतसिंह घाट पर 10 मिनट का लेजर शो देखेंगे। रविदास घाट पहुंच कर वह कार से सारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे और यहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे और 8.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। काशी 11 लाख दियों से जगमगाएगी।

पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, कल देव दीपावली के पावन अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के बीच रहने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा और सारनाथ जाने का मौका मिलेगा, साथ ही वाराणसी-प्रयागराज के बीच सड़क चौड़ीकरण परियोजना का उद्घाटन करूंगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments