• Last Update 06:12 am

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के शौचालयों को समाजवादी पार्टी के रंग में रंगने पर भड़के कार्यकर्ता, कही ये बात
Politics

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के शौचालयों को समाजवादी पार्टी के रंग में रंगने पर भड़के कार्यकर्ता, कही ये बात

लखनऊ। गोरखपुर के रेलवे अस्पताल में शौचालयों पर लाल और हरे रंग का पेंट कराए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोला है। 

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शौचालयों की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, यह सत्ता में रहने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। यह लोकतंत्र पर एक धब्बा है। इसे बिना देरी किए बदला जाना चाहिए।

पार्टी एमएलसी सुनील साजन ने कहा कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के झंडे के रंगों का इस तरह इस्तेमाल करके अपमान करना घोर निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा, इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए और तुंरत रंग बदले जाने चाहिए।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments