
नई दिल्ली, 10 दिसंबर, न्यूज़ मंच , रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को अचानक अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 4 सितंबर 2016 को आरबीआई गवर्नर का पद ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल सितंबर 2019 तक था। लेकिन, उन्होंने 9 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया।
पटेल ने कहा- "मैं निजी कारणों की वजह से आरबीआई गवर्नर पद से इस्तीफा दे रहा हूं। यह तुरंत प्रभाव से लागू माना जाए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं रिजर्व बैंक में अपने सभी साथियों और बोर्ड डायरेक्टर्स का शुक्रिया अदा करता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
बता दें कि मोदी सरकार और आरबीआई के बीच गत कुछ दिनों से आरबीआई के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विवाद चल रहे थे। सरकार ने आरबीआई एक्ट की धारा 7 का भी इस्तेमाल किया था। हालाँकि, बाद में विवाद सुलझने की खबर आयी थी।
लगभग एक हफ्ते से इस मुद्दे पर बहुत हलचल नहीं हुई, तो लग रहा था की सब सम्हाल गया है। लेकिन फिर आज एक चौंकाने वाली खबर आ गयी कि उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया।
इस खबर पर चिंता जताते हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि आरबीआई में जो चल रहा है उस पर सभी भारतीयों को चिंता करनी चाहिए। सरकार को केंद्रीय बैंक की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए।
सीबीआई और उर्जित पटेल के इस्तीफे में अराजकता का जिक्र करते हुए, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "सीबीआई से आरबीआई तक, संस्थानों की धज्जियाँ उड़ा दी गयी हैं, यह बहुत बड़ा झटका है।"
This has never happened before. This is unprecedented. We are deeply concerned. The RBI is the custodian of public money. The credibility of all institutions is being destroyed. This is a financial and economic emergency
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 10, 2018
सुश्री बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि "एक तानाशाह की तरह व्यवहार करा जा रहा है" और आरोप लगाया गया है कि "वित्तीय स्थिरता नहीं है ... वित्तीय आपातकाल शुरू हो गया है।"
दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को हटा दिया गया है, क्योंकि उन्होंने मोदी सरकार को आरबीआई रिजर्व के तीन लाख करोड़ रुपये लूटने की इजाजत नहीं दी। अब मोदी सरकार को कोई और अधिक व्यावहारिक आरबीआई गवर्नर मिलेगा, जो इस लूट की अनुमति देगा।"
RBI governor Urjit Patel has been eased out since he refused to allow the Modi govt to plunder Rs Three lakh crore of RBI reserves. Now Modi govt will get a more pliable RBI governor who will allow this loot
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 10, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से उर्जित पटेल की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में आरबीआई ने अच्छा काम किया था।
Dr. Urjit Patel is a thorough professional with impeccable integrity. He has been in the Reserve Bank of India for about 6 years as Deputy Governor and Governor. He leaves behind a great legacy. We will miss him immensely.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2018
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उर्जित पटेल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनके साथ काम का अनुभव अच्छा रहा।
Leave Comments