
नई दिल्ली। राफेल जेट का दूसरा बैच फ्रांस के इस्ट्रेस से नॉन-स्टॉप उड़ान भरने के बाद देर रात भारत के जामनगर पहुंचा। इस यात्रा के दौरान फ्रेंच एयर फोर्स का मिड एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट साथ था। तीन नए विमानों के आने से अब भारत के पास राफेल जेट की संख्या 8 हो गई है। इंडियन एयरफोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि राफेल जेट 7000 किलोमीटर की नॉन-स्टॉप उड़ान भरन के बाद बुधवार रात 8:14 बजे भारत पहुंचे। इस यात्रा के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस के सेंट दिजिएर एयरबेस में
ट्रेनिंग दी गई थी।
Second batch of IAF #Rafale aircraft arrived in India at 8:14 pm on 04 Nov 20 after flying non-stop from France.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 4, 2020
The second batch of three Rafale aircraft got airborne from Istres airbase in France and flew for over eight hours before landing at an IAF base. They covered a distance of over 3700 nautical miles with three in-flight refuellings. pic.twitter.com/gHEixnMh2B
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 4, 2020
29 जुलाई को आए थे पांच राफेल विमान
इससे पहले 29 जुलाई को पांच राफेल विमान आए थे। इन्हें 10 सितंबर को अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोल्डन एरोज स्क्वॉड्रन में शामिल किया गया था। राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था तब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था। उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है। सिंह ने कहा था, मुझे विश्वास है कि हमारी वायु सेना ने राफेल के साथ एक तकनीकी बढ़त हासिल कर ली है। राफेल 4.5 पीढ़ी का विमान है और इसमें नवीनतम हथियार, बेहतर सेंसर दिए गए हैं।
Leave Comments