• Last Update 06:14 am

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, बारात से लौट रही बोलेरो खड़े ट्रक में भिड़ी, 4 बारातियों की मौत
National

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, बारात से लौट रही बोलेरो खड़े ट्रक में भिड़ी, 4 बारातियों की मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित मानिकपुर थाना के देशराज इनारा में बारात से लौट रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जाकर घुस गई। इस सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत हो गई। मृत लोगों में 8 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। सभी मृतकों के शवों को सीएचसी भेज दिया गया, जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शादी वाले घर में मातम का माहौल छा गया। इसी चीख पुकार के बीच शादी की रस्‍में भी पूरी हुईं। 

बोलेरो को काटकर शवों को निकाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काटकर शवों को निकाला। पुलिस टीम को इसमें तकरीबन दो घंटे का समय लग गया। इसके बाद शवों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। इस एक्‍सीडेंट का कारण नींद में झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। ये सभी बाराती नबाबगंज थाना इलाके के शेखपुर गांव में शादी-समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। घटना गुरुवार रात साढ़े 11 की बताई जा रही 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments