• Last Update 07:37 am

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों हरे निशान में 
Business

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों हरे निशान में 

नई दिल्ली। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 254.11 अंक की तेजी के साथ 46698.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.60 अंक ऊपर 13672.70 के स्तर पर खुला। 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद होगा। 

BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 437.49 अंक यानी 0.95 फीसद के उछाल के साथ 46,444.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 134.80 अंक या एक फीसद की तेजी के साथ 13,601.10 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 55.68 अंक (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 45951.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.15 फीसदी (19.80 अंक) नीचे 13446.50 के स्तर पर खुला था। 


 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments