• Last Update 07:33 am

तेलंगाना : एक ही परिवार के 22 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
State

तेलंगाना : एक ही परिवार के 22 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

हैदराबाद। तेलंगाना में एक ओर कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है, वहीं सूर्यपेट कस्बे में एक ही परिवार के 22 सदस्यों का कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कुछ दिन पहले एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद परिवार के लोग संक्रमित हुए हैं। ये सभी लोग एक ही परिसर में रहते हैं। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के. हर्षवर्धन के अनुसार उनमें से किसी में कोई भी लक्षण नहीं है।

उन्होंने कहा, वे घर में आइसोलेशन में हैं। हम उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार के किसी भी सदस्य ने हवाई यात्रा नहीं की थी और ब्रिटेन में पाए गए वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने से भी इनकार किया है।परिवार के एक सदस्य को टीबी की बीमारी है और उसकी नियमित जांच के दौरान ही उसका कोरोनावायरस परीक्षण किया गया, जो पॉजिटिव आया। चूंकि वह एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, इसलिए वहां और भी जो लोग मौजूद थे, वे भी सतर्क हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने 38 लोगों के समूह का कोविड परीक्षण किया, जिनमें से 22 संक्रमित पाए गए।

लगभग चार महीनों के बाद यह पहली घटना है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में एक ही परिवार के लोगों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों का पालन नहीं किया था। इन लोगों के पड़ोसियों के नमूने भी लिए गए हैं और इलाके का सैनिटाइजेशन भी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वायरस का सामुदायिक प्रसारण नहीं हुआ है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments