
भोपाल। मध्यप्रदेश प्रदेश के बाल सुधार गृहों से बच्चों के भागने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 13 नवंबर को इंदौर के सुधार गृह से और 11 दिसंबर को जबलपुर के रांझी क्षेत्र से भागे आठ.आठ बाल अपचारियों के बाद अब भोपाल के जहांगीराबाद स्थित बाल संप्रेषण गृह से भी आठ बाल अपचारियों के भागने का मामला प्रकाश में आया है।
खिडृकी तोडृकर भागे बच्चे
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना इलाके में स्थित बाल संप्रेषण गृह की खिड़की तोड़कर बाल अपचारी फरार हो गए। बच्चों ने सुबह तड़के लगभग चार बजे खिड़की की ग्रिल काटी और भाग निकले। घटना का खुलासा सुबह गिनती के वक्त हुआ जब बाल अपचारियों की संख्या कम मिली। इसके बाद लगभग दिन में 11 बजे घटना की सूचना जहांगीराबाद थाने में दी गई। घटना सामने आने के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि भागते हुए बाल अपचारियों की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस बाल अपचारियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि ये सभी बाल अपचारी चोरी और मारपीट समेत विभिन्न मामलों में यहां रखे गए थे और इनमें से ज्यादातर बाल अपचारी भोपाल के ही हैं।
संप्रेषण गृह कर रहा साफ इंकार
इधर इस मामले में मीडिया के पूछने पर बाल संप्रेक्षण गृह ने किसी भी बच्चे के भागने से साफ इंकार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस तरह कि कोई घटना संप्रेषण गृह में नहीं हुई है। हालांकि जहांगीराबाद थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। संप्रेषण गृह बच्चों के भागने के मामले को रफा दफा करने की कोशिश में लगा हुआ है..
पहले भी भागे हैं बच्चे
जहांगीराबाद स्थित इस बाल संप्रेक्षण गृह से बाल अपचारियों के भागने की घटना पहली नहीं है। इसके पहले 21 जुलाई 2013 को यहां से 11 बाल अपचारी और 31 जनवरी 2014 को भी 7 बाल अपचारी भाग निकलने में सफल हो गए थे। हालांकिए इन्हें जल्द ही वापस संप्रेषण गृह पहुंचा दिया गया था। अधिकारियों ने लिया जायजा मामले की जानकारी लगते ही भोपाल कलेक्टर तरूण पिथौरे, डालसा सचिव आशुतोष मिश्रा और डीआईजी इरशाद वली ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई और सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। सभी नाबालिग बच्चे संप्रेषण गृह के पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर निकल गए हैं। बच्चों की तलाश जारी है।
Leave Comments