
मुंबई , 29 अक्टूबर, (न्यूजमंच), भारत और इंडीज के साथ घरेलु मैदान पर खेली जा रही एक दिवसीय श्रंखला के 3rd ODI में मिली हार और 2nd ODI ड्रा खेलने के बाद भारत ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक बड़ी जीत दर्ज की | भारत ने इंडीज को 224 रनों से करारी शिकस्त दी| भारत की रनों के लिहाज से भारत ये तीसरी बड़ी जीत है|
इससे पहले भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया | सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए श्रंखला में दूसरी बार 150 का आंकड़ा छुआ| उन्होंने 137 गेंदों पर 162 रन बनाये | साथ ही लम्बे समय से चल रही चोथे स्थान की तलाश में अम्बाती रायुडु ने समझदारी से खेलते हुए शतक लगाया | उन्होंने रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए 211 रन जोड़े | लगातार तीन शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान इस मैच में मात्र 16 रन ही बना सके| बाकी के सभी बल्लेबाजो ने थोडा बहुत सहयोग देकर भारत का स्कोर 377/5 पहुँचाया| जबाब में इंडीज की पूरी टीम रोहित के स्कोर की भी बराबरी नहीं कर सकीऔर 153 रनों पर पूरी टीम पेवेलिऔन लौट गयी| इंडीज की तरफ से कप्तान होल्डर ने अर्धशतक लगाया और अंत तक नाबाद रहे| बाकि भारतीय गेंदबाजो के आगे कोई इंडीज बल्लेबाज टिक न सका | कुलदीप और खलील ने 3-3 विकेट चटकाए|
हर छेत्र में रहा भारत का दबदबा
भारत ने न ही बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया बल्कि गेंदबाजी और साथ ही छेत्ररक्षण में भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया| रोहित ने स्लिप में तीन शानदार कैच पकडे, अंबाती रायडू ने भी एक बेहतरीन कैच लेकर हेमराज को आउट किया | इसके साथ कुलदीप की डायरेक्ट हिट से अच्छे फॉर्म में चल रहे हॉप को रन आउट होकर जाना पड़ा, साथ ही कोहली ने भी पॉवेल को रन आउट कर अच्छा छेत्ररक्षण से भारत को शानदार जीत दिलाई|
भारत की एकदिवसीय में तीसरी बड़ी जीत
इस जीत के साथ ही भारत ने अपनी तीसरी बड़ी रनों के हिसाब से जीत दर्ज की, साथ ही टेस्ट खेलने वाली टीम से भारत की ये सबसे बड़ी जीत है|
1. पोर्ट ऑफ स्पिन, 19 मार्च 2007 को 257 रनों से बरमूडा के खिलाफ जीत,
2. कराची, 25 जून 2008 को 256 रनों से हांगकांग के खिलाफ जीत,
3. मुंबई, 29 अक्टूबर 2018 को 224 रनों से वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत,
4. ढाका, 11 अप्रैल 2003 को 200 रनों से बांग्लादेश के खिलाफ जीत,
रोहित ने तोडा सचिन का रिकॉर्ड
अपनी शानदार पारी में रोहित ने कुल चार छक्के लगाए और उनके अब तक 192 ODI में कुल 198 छक्के हो गए है | भारत के लिए सचिन ने कुल 463 मैच में 195 छक्के लगाए थे | उनसे आगे अब धोनी(218) ही है| इससे पहले रोहित ने सबसे अधिक बार एकदिवसीय में 150 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था| वे आब तक ऐसा सात बार कर चुके है|
एक एकदिवसीय में 150+ रन और तीन कैच
रोहित ने 162 रन तो बनाये ही साथ ही स्लिप में तीन शानदार कैच भी पकडे, इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है|
एक सीरीज में दो बार 150+ स्कोर
एक ही सीरीज में दो बार 150+ का स्कोर करने के मामले में रोहित ने जिम्बाब्वे के हेमिल्टन मस्क्दाजा की बराबरी कर ली है उन्होंने 2009 में केन्या के खिलाफ 158 और 178* रनों की पारी खेली थी|
विपक्षी टीम का स्कोर किसी एक बल्लेबाज से कम
इंडीज का कुल स्कोर 153 रहा जबकि रोहित ने कुल 162 रन बनाये थे | रनों के लिहाज से ये चोथी बार था जब भारत के किसी एक खिलाडी ने टीम के कुल स्कोर से ज्यादा रन बनाये है|
रोहित शर्मा (162, इंडीज 153), सचिन तेंदुलकर(152, नामीबिया 130), युवराज सिंह (102*, बांग्लादेश 76) और रोहित शर्मा (264, श्रीलंका 251)
Leave Comments