
भोपाल: कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के बाद हुई वालंटियर की मौत पर भारत बॉयोटेक ने सफाई देते हुए कहा है कि कम्पनी अपने तीसरे चरण के ट्रायल की तैयारी में है।वालंटियर को वैक्सीन देने के बाद सभी दिशा निर्देश को पूरा किया गया है।अगले 7 दिनों तक वालंटियर की स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी ली गई थी,जिसमे वह स्वस्थ पाया गया था।
भारत बायोटेक के मुताबिक, एनरोलमेंट के समय वालंटियर ने फेज 3 ट्रायल के सभी मानकों को पूरा किया था।डोज़ के बाद वालंटियर में कोई प्रतिकूल घटना न देखी गई और न ही रिपोर्ट हुई।
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से भोपाल पुलिस के मुताबिक मौत का संभावित कारण कार्डियॉरेस्पिरेट्री फेलियर हो सकता है,जो कि हो सकता है ज़हर के चलते हुआ हो।
पुलिस मामले की जांच कर रही है. डोज दिए जाने के 9 दिन बाद वालंटियर की मौत हुई। परीक्षण केंद्र से मिल रही शुरुआती समीक्षा इस बात की ओर इशारा करती है कि मौत और वैक्सीन डोज़ का संबंध नहीं है।भारत बायोटेक ने कहा कि कंपनी यह नहीं बता सकती कि वालंटियर को वैक्सीन दी गई थी या प्लेसिबो।क्योंकि स्टडी का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
Leave Comments