
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान का एक बेहद हैरान करने वाला बयान सामने आया है।भोपाल के मिंटो हॉल मे क्रेडिट कैम्प महिला स्व- सहायता समूहों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमे मुख्यमंन्त्री ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।
बताते चलें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश की तीन हजार बेटियां गायब हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी तरह इन लड़कियों को ढूंढ कर वापस लाएं और उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो काम दिलाने का बहाना देकर बहला फुसला कर बाहर ले जाते हैं। सीएम ने ये भी ऐलान किया कि अब काम के सिलसिले में प्रदेश से बाहर जाने वाली बेटियों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। ताकि प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित बचाया जा सके।
Leave Comments