• Last Update 06:09 am

बीजेपी की 17 प्रत्याशियों की घोषणा, दूसरी लिस्ट में भी बाबू लाल गौर की सीट होल्ड पर
Politics

बीजेपी की 17 प्रत्याशियों की घोषणा, दूसरी लिस्ट में भी बाबू लाल गौर की सीट होल्ड पर

भोपाल, 5  नवंबर, न्यूज़मंच, 177 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट के बाद आज, सोमवार को बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधान चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भी गोविंदपुरा, सिवनी-मालवा और इंदौर की सेटों पर बीजेपी ने सस्पेंस बरकरार रखा है | 
भाजपा ने पहली सूची में 176 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इस तरह भाजपा 230 सीटों में से अब तक 193 प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

1 शुजालपुरइंदरसिंह परमार
2पेटलावद (एससी)निर्मला भूरिया
3उज्जैन दक्षिणमोहन यादव
4बड़नगरजितेन्द्र पंड्या
5 भितरवारअनूप मिश्रा
6 कोलारसवीरेंद्र रघुवंशी
7बिजावरपुष्पेन्द्र पाठक
8जबेराधमेन्द्र लोधी
9अनूपपुर (एसटी)रामलाल रौतेले
10जबलपुर उत्तरशरद जैन
11जबलपुर पश्चिमहरेन्द्रजीत सिंह बब्बू
12बिछिया (एसटी)शिवराज शाह
13निवास (एसटी)रामप्यारे कुलस्ते
14मुलताईराजा पंवार
15ब्यावरानारायण पंवार
16बासौदालीना संजय जैन
17कुरवाई

हरी सप्रे 

अपनी पहली सूची में बीजेपी ने डॉ गौरी शंकर शेजवार का ग्वालियर पूर्व से विधायक एवं मंत्री माया सिंह का नाम काटा था | दूसरी सूची में भी पांच मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए। इनमें शुजालपुर से जसवंत सिंह हाड़ा, कुरवाई से वीर सिंह पंवार , मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख , बड़नगर से मुकेश पंड्या और बिछिया से पंडित सिंह धुर्वे के नाम शामिल हैं।
 

177 प्रत्याशियों की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments