• Last Update 06:08 am

कैलाश विजवर्गीय और बाबूलाल गौर का कटा टिकट, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर- इंदौर 3 से आकाश लड़ेंगे चुनाव
Politics

कैलाश विजवर्गीय और बाबूलाल गौर का कटा टिकट, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर- इंदौर 3 से आकाश लड़ेंगे चुनाव

भोपाल, न्यूज़मंच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए 32 नामों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में भोपाल और इंदौर की उन विधानसभाओं पर लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम है, जिनके लिए बीजेपी के कई हाइप्रोफाइल नेता अपने समर्थकों को टिकिट दिलाने के लिए एक-दूसरे में आमने-सामने थे।

इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम नहीं है, बल्कि उनकी जगह उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय का नाम है। भाजपा ने आकाश को इंदौर 3 से प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन अपने खास समर्थक मधु वर्मा को राउ और राजेश सोनकर को सांवेर से टिकिट दिलाने में कामयाब रही।

वहीं पार्टी ने भोपाल की गोविंदपुरा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का टिकिट काटकर उनकी पुत्रवधु कृष्णा गौर को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रेम चंद "गुड्डू" के बेटे अजीत बोरासी को घटिया से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि गुड्डू अपने बेटे अजीत बोरासी के लिए सांवेर से चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन सांवेर के लिए सुमित्रा महाजन अपने खास समर्थक राजेश सोनकर के लिए टिकिट मांग रही थीं। इसलिए सोनकर को सांवेर और बोरासी को घटिया से प्रत्याशी बनाया गया है।

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में घटिया से अशोक मालवीय को उम्मीदवार बनाया था,लेकिन गुड्डू के भाजपा में आने के बाद घटिया से अशोक मालवीय के नाम को होल्ड पर ले लिया गया था।

इस तरह भाजपा अपनी पहली लिस्ट में 176, दूसरी में 17 और तीसरी लिस्ट में 32 नाम मिलाकर कुल 225 नामों की घोषणा कर चुकी है, अब सिर्फ 5 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना बाकी है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भाजपा की आखिरी सूची में आ जायेगी।

यह है भाजपा कीतीसरी लिस्ट में घोषित 32 उम्मीदवार
1. दिमानी शिवमंगल सिंह तोमर 
2. अंबा गब्बर सकरवार
3. भिंड राकेश चौधरी 
4. मेहगांव राकेश शुक्ला 
5. डबरा कप्तान सिंह सहसारी 
6. भांडेर रजनी प्रजापति 
7. निवाड़ी अनिल जैन 
8. राजनगर अरविंद पटेरिया 
9. पथरिया लखन पटेल 
10. अमरपाटन रामखेलावन पटेल 
11. सिहावल शिव बहादुर चंदेल 
12. बड़वाह मोती कश्यप 
13. पाटन अजय बिश्नोई 
14. तेंदूखेड़ा मुलायम सिंह कौरव 
15. गाडरवारा गौतम पटेल 
16. शमशाबाद राजश्री सिंह 
17. गोविंदपुरा कृष्णा गौर 
18. शाजापुर अरुण निमावत 
19. कालापीपल बाबूलाल वर्मा 
20. सोनकच्छ राजेंद्र वर्मा 
21. राजपुर अंतर पटेल
22. झाबुआ जीएस डामोर 
23. देपालपुर मनोज पटेल 
24. इंदौर 1 सुदर्शन गुप्ता 
25. इंदौर 2 रमेश मेंदोला 
26. इंदौर 3 आकाश विजयवर्गीय 
27. इंदौर 4 मालिनी गौड़ 
28. इंदौर 5 महेंद्र हार्डिया
29. डॉ अंबेडकर नगर महू उषा ठाकुर 
30. राउ मधु वर्मा 
31. सांवेर राजेश सोनकर 
32. घटिया अजीत प्रेमचंद बोरासी

You can share this post!


Leave Comments