
रायपुर, 12 नवंबर, न्यूज़मंच, छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव की शुरुआत के साथ, भारत के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद आज सुबह 7 बजे हो गया है। छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चूका है। इस चरण में आने वाली सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आती हैं, जिसकी वजह से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 18 सीटों पर 70 फीसदी मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाताओं ने जमकर भाग लिया और बूथों पर की लम्बी कतारें देखी गयीं ।हालांकि, दंतेवाड़ा के 12 गांवों में नक्सलियों ने मतदान प्रक्रिया का बाधित करने के लिए लोगों को बंधक बना लिया।
छत्तीसगढ़ में 27 जिले हैं, जिनमे कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमे से 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में सोमवार, 12 नवंबर को पहले 10 सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7 से 3 बजे तक हुई। इसके बाद राजनांदगांव की 5 और बस्तर की 3 सीटों पर वोटिंग सुबह 8 बजे से 5 बजे तक कराई गई। ।
प्रथम चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या - 4336
कुल मतदाता - 31,80,014
पुरूष मतदाता - 15,57,435
महिला मतदाता - 16,22,492
7 बजे से कुल 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। ये सीटें हैं
1. मोहला-मानपुर
2. अंतागढ़
3. भानुप्रतापपुर
4. कांकेर
5. केशकाल
6. कोण्डागांव
7. नारायणपुर
8. दंतेवाड़ा
9. बीजापुर
10. कोण्टा
वहीं सुबह 8 बजे से बाकि 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। ये सीटें हैं
1. खैरागढ
2. डोंगरगढ़
3. राजनांदगांव
4. डोंगरगांव,
5. खुज्जी
6. बस्तर
7. जगदलपुर
8. चित्रकोट
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं, और तब से 2013 तक के 3 विधान सभा चुनावों में बीजेपी को जिता कर वे लगातार 3 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर विजय मिली थी और कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें पर जीत मिली थी। जीत हार का अंतर मात्रा 10 सीट था।
2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई.
पहले चरण में होने वाले मतदान, जिन 18 सीटों पर हो रहे हैं, उनपर साल 2013 में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था और 12 सीटों पर कब्जा कर लिया था। इस वर्ष बीजेपी के विरुद्ध एंटी इंकम्बैंसी फैक्टर पूरे देश पर प्रभाव डाल रहा है। जिसका छत्तीसगढ़ पर कितना असर पड़ेगा, इसका रुझान आज की 18 सीटों पर हो रही वोटिंग से पता चल जायेगा।
Live Update:
5:45 pm - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 18 सीटों के लिए वोटिंग हो रही थी वो समाप्त हो गई है। चित्र राजनांदगांव का है।
01:00 pm - दोपहर 1 बजे तक छत्तीसगढ़ की 18 सीटों पर कुल मिलाकर मतदान प्रतिशत 25.15 रहा। सुबह 11 बजे तक यह काफी कम था। उम्मीद है कि कुछ देर में मतदान की रफ्तार और बढ़ेगी।
11.30 AM: सुबह 11 बजे तक कुल 16.24 फीसदी मतदान हुआ|
10:11 am - दंतेवाड़ा - देवती कर्मा ने किया मताधिकार का प्रयोग,नक्सली हमले में मारे गये आदिवासी नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा है दंतेवाड़ा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।वे अपने पूरे परिवार के साथ गृह ग्राम फारसपाल पहुंचकर मतदान किया देवती कर्मा दंतेवाड़ा सीट से कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी है.और पिछले चुनाव में भारी मतों से जीत थीं
10:00 am - राजनांदगांव सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी करुणा शुक्ला आमने-सामने हैं। यह दोनों ही अपने लिए वोट नहीं डाल सकेंगे। क्योंकि, रमन सिंह का नाम कवर्धा की वोटर लिस्ट में है जबकि करुणा शुक्ला रायपुर से मतदाता हैं।
दंतेवाड़ा में सुबह मतदान के विरोध में पांच गांवों (कुआकोंडा, निलावाया, बुरगुम, पोटाली, नहाडी, रेवाली) को नक्सलियों ने खाली करवा लिया था। इन गांवों में वोटिंग बूथ खुले हैं, लेकिन वोट डालने के लिए कोई नहीं आ रहा है। नक्सली ग्रामीणों को ले गए हैं और उनको बंधक बनाकर रखा है।
9:46 am - लगभग 1 दर्जन से अधिक evm मशीने बन्द| 29, 32, 33, 37, 118 आदि मतदान केंद्र की मशीनें बन्द
9:19 am - बीजापुर- evm खराबी के बाद बदलने की की जा रही तैयारी, 167 ,168 के मतदान केंद्र में इंतज़ार कर रहे मतदाता, संजय पारा के प्रथमिक शाला में लगा है मतदान केंद्र।
8:55 am - कांकेर-पहले चरण के मतदान शुरू,मतदान केंद्रों में उमड़ी मतदाताओ की भीड़,सुबह से लगी लम्बी कतारे
8:54 am - राजनांदगांव शहर का पिंक बूथ जहां मत दाताओं के लिए सभी सुविधा मौजूद हैं जैसे ई रिक्शा व्हील चेयर ,रेड कार्पेट वेलकम ,गुब्बारों से सजावट ,वेटिंग रूम मतदाताओं के लिये ,पीने का पानी आदि ।
उदय मिश्रा ,राजनांदगांव छत्तीसगढ़।
Leave Comments