• Last Update 06:12 am

Cororavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 78 लाख के पार पहुंची, करीब साढ़े बारह लाख लोगों ने गंवाई जान
International

Cororavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 78 लाख के पार पहुंची, करीब साढ़े बारह लाख लोगों ने गंवाई जान

वॉशिंगटन। बीते 24 घंटों में दुनियाभर में कोरोनोवायरस के 4.83 लाख से ज्यादा मामले सामने आए है।  इस खतरनाक बीमारी से बीते दिन 8,195 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 78 लाख के पार पहुंच गई है। इनमें से  12 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 93,977 नए केस आए हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में 83 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 46 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 12 हजार मामले किए गए। वर्ल्डोमीटर ने ये आंकड़े जारी किए है।

वहीं, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि बुधवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 47,320,376 हो गई है और मरने वालों की संख्या 1,211,996 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां क्रमश: 9,376,293 मामले और 232,529 मौतें दर्ज हुई हैं।

8,267,623 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर आता है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 123,097 हो गई है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के अधिकतम मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,554,206), रूस (1,661,096), फ्रांस (1,461,078), स्पेन (1,259,366), अर्जेंटीना (1,195,276), कोलंबिया(1,099,392), ब्रिटेन (1,077,099), मेक्सिको (933,155), पेरू (902,503), इटली (759,829), दक्षिण अफ्रीका (728,836), ईरान (637,712), जर्मनी (577,131), चिली (514,202), और इराक (482,296) हैं।

वर्तमान में मौतों के मामले में ब्राजील 160,253 के साथ दूसरे स्थान पर है। 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (92,100), ब्रिटेन(47,340), इटली (39,412), फ्रांस (37,492), स्पेन (36,495), ईरान (36,160), पेरू (34,476), अर्जेंटीना (32,052), कोलंबिया (31,847), रूस (28,611), दक्षिण अफ्रीका (19,539), चिली (14,319), इंडोनेशिया (14,146), इक्वाडोर (12,698), बेल्जियम (11,858), इराक (11,068), जर्मनी (10,717), तुर्की (10,481) और कनाडा (10,331) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments