• Last Update 07:37 am

सस्पेंस खत्म: मुख्य मंत्री बनने के छः महीने के भीतर विधानसभा मेंबर बनाना आवश्यक, सौंसर सीट से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ
Politics

सस्पेंस खत्म: मुख्य मंत्री बनने के छः महीने के भीतर विधानसभा मेंबर बनाना आवश्यक, सौंसर सीट से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ

सौंसर, 31 दिसंबर, न्यूज़ मंच, छिन्दवाड़ा की सौंसर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने को लेकर लम्बे समय से लग रही अटकलों पर मुख्य मंत्री कमलनाथ ने विराम लगा दिया, जब उन्होंने यह साफ कर दिया कि वे सौंसर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। 

छिंदवाड़ा शहर के बाहरी इलाके में अपने शिकारपुर स्थित आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, नाथ ने कहा कि उनका निवास सदर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है, वे सौंसर विधानसभा सीट के मतदाता हैं और केवल सौंसर से ही चुनाव लड़ेंगे। 

कमलनाथ ने इसी सीट को क्यूँ चुना: 
छिंदवाड़ा जिले में  कुल सात सीटें हैं,  जिनमे चार सीटें अमरवाड़ा (एसटी), परासिया (एससी), जुन्नारदेव (एसटी) और पांढुर्णा (एसटी) आरक्षित वर्ग के लिये हैं। ऐसे में कमलनाथ बची हुई तीन सीटों छिंदवाड़ा, सौंसर और चौरई से ही उपचुनाव में प्रत्याशी बन सकते थे। इन सात सीटों में से सौंसर सीट पर कांग्रेस सबसे ज्यादा मतों से जीती है। यही वजह है की कि कमलनाथ ने चुनाव लड़ने के लिए इसी सीट को चुना। 

मुख्य मंत्री बनने के छः महीने के भीतर विधानसभा मेंबर बनाना आवश्यक
बता दें कि, कमलनाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद हैं। नौ बार छिन्दवाड़ा सीट से सांसद रहे कमलनाथ ने 28 नवंबर को हुए विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। नियम के मुताबिक मुख्य मंत्री को अपने पद की शपथ लेने के छः महीने के भीतर विधानसभा मेंबर बनाना आवश्यक है। इस सीट से चुनाव जीतने के बाद एक अन्य नियम के अंतर्गत उन्हें अपनी लोक सभा सीट छोड़नी पड़ेगी। अब चूँकि अगले 4 महीने में ही लोकसभा चुनाव होने हैं, तो यह माना जा सकता है कि उसी के आस पास सौंसर विधान सभा सीट का उपचुनाव भी होगा। 

छिंदवाड़ा में नाथ का जोरदार स्वागत
रविवार सुबह छिंदवाड़ा पहुंचने पर नाथ का जोरदार स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने शहर में एक विशाल रोड शो निकाला और राज्य विधानसभा चुनाव में लोगों के भारी समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक जनसभा को भी संबोधित किया। कांग्रेस ने राज्य में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में छिंदवाड़ा जिले के तहत सभी छह विधानसभा सीटें जीती थीं।

नहीं करूँगा किसी प्रकार की घोषणा:  
जनसभा के दौरान कमलनाथ ने एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रियों के भाषण के दौरान दी जाने वाली घोषणाओं से जनता ऊब चुकी है। इस कारण मैं किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं करूँगा। साथ ही जो काम होंगे उनकी सारी जानकारी संबंधित अधिकार देंगे और कार्य के पूर्ण होने का समय  भी बताएंगे। 

महिलाओं, किसानो और देश के हितों की सुरक्षा और विकास: 
महिलाओं, किसानो और देश के हितों की सुरक्षा और विकास को लेकर कहा कि इनके लिए राज्य सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने से पहले हमने जो वादे किये थे  उनके लिये राज्य सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र अर्थव्यवस्था की बुनियाद है। किसानों को उनकी उपज की सही कीमत दिलाई जायेगी। सरकार वचनपत्र के वादे के अनुसार किसानों को न्याय दिलाएगी। कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जा माफ कर उनके हित में बड़ा निर्णय लिया है।  महिलाओं को संरक्षण और युवाओं  को बेहतर रोजगार के अवसर दिए जांयेंगे। 

इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार VIJAY REVNATH CHORE ने 20472 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Vijay Revnath ChoreInian National Congress86700WIN
2.Nanabhau MohodBharatiya Janata Party66228LOSS
3.Anil GurveBahujan Samaj Party2596LOSS
4.Praveen BalangIndependent2325LOSS
5.Kawdeti RameshwarGondvana Gantantra Party1892LOSS
6.Matin KhanIndependent1766LOSS
7.Keshawrao CharpeRashtriya Aamjan Party1116LOSS
8.Sukhram TekamIndependent1110LOSS
9.Youvaraj BhutangeIndependent1051LOSS
10.Dharmendra SahuIndependent660LOSS
11.Shamrav JhadaneIndependent620LOSS
12.Gajanan Sukhchand MadkeIndependent520LOSS
13.Gopal KotheAam Aadmi Party506LOSS
14.Charan Singh ParmarIndependent480LOSS
15.Rajendra GhorseIndependent399LOSS
16.Ravikant KapaseShivsena274LOSS
17.Vijay GhatodBahujan Mukti Party250LOSS
18.Sandip DongreIndependent219LOSS
19.Dilip BagdeBahujan Sangharshh Dal160LOSS
20.Fogal BansodRepublican Party Of Inia (a)154LOSS

You can share this post!


Leave Comments