• Last Update 06:10 am

लहार से 7 वीं बार विधायक बने डॉ. गोविंद सिंह, कैबिनेट में मिला मंत्री पद, इनके सामने घुटने टेक देते हैं विरोधी दल
Politics
State

लहार से 7 वीं बार विधायक बने डॉ. गोविंद सिंह, कैबिनेट में मिला मंत्री पद, इनके सामने घुटने टेक देते हैं विरोधी दल

लहार, 27 दिसंबर, न्यूज़ मंच, भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह ने (62113 वोट) से भाजपा के रसाल सिंह (53040 वोट) को चुनावी मैदान में 9073 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें कैबनेट मंत्री भी बना दिया गया है। उन्होंने मंगलवार को राजभवन में केबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। 

15  साल बाद मिला भिंड जिले को मजबूत मंत्री
गोविन्द 7वीं बार भिण्ड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए है। 15 साल बाद भिंड जिले को विधायक डॉ. गोविंद सिंह के रूप में एक बार फिर एक मजबूत मंत्री मिल गए हैं। हालांकि अभी उनका विभाग कौन सा होगा यह तय नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें सहकारिता विभाग मिलने की उम्मीद है। इतने लम्बे अरसे के इंतजार के बाद केबिनेट मंत्री बनते ही आलमपुर कांग्रेस कार्यालय पर कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने लोगो का मुँह मीठा कराते हुए आतिशबाजी की। 

डॉ. गोविंद सिंह 1990 से 2018 तक का जीत का सफर
लहार  में  डॉ. गोविन्द एक जमे हुए खिलाडी है और वे अपने खिलाफ खड़े होने वाले प्रत्याशी को परास्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। लहार की विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां डॉ. गोविंद सिंह 1990 से 2018 तक निरंतर सातवीं बार विधायक बने है। 

1990: मध्य प्रदेश की 9 वीं विधान सभा के लिए पहली बार निर्वाचित। (जनता दाल)
1993: मध्य प्रदेश की 10 वीं विधान सभा के लिए चुने गए। (कांग्रेस)
1998: मध्य प्रदेश की 11 वीं विधान सभा के लिए चुने गए। (कांग्रेस)
2003: मध्य प्रदेश की 12 वीं विधान सभा के लिए चुने गए। (कांग्रेस)
2008: मध्य प्रदेश की 13 वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित। (कांग्रेस)
2013: 6 वीं बार भी मध्य प्रदेश की 14 वीं विधान सभा निर्वाचित। (कांग्रेस)
12 दिसंबर 2018: मध्य प्रदेश की 15 वीं विधान सभा के लिए 7 वीं बार निर्वाचित। (कांग्रेस)

दो बार हार का सामना भी कर चुके डॉ. सिंह
लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह पहली बार 1990 में जनता दल से विधायक बने थे। इसके पहले भी वे लगातार दो बार जनता दल से ही चुनाव लड़े और हारे भी।  लेकिन 1990 की जीत के बाद, 1993 में वे कांग्रेस से चुनाव लड़े और तब से लगातार अब तक कांग्रेस से विधायक बनते चले आ रहे हैं, और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

सिमटकर रह गया है बीजेपी का वोट बैंक
लहार सीट पर बीजेपी का वोट बैंक भी सिमटकर रह गया है। जनता के दिलों पर डॉ. सिंह का कब्जा जमा हुआ है। बताया तो यह भी जाता है कि, भाजपा जानबूझकर इस सीट को अपने लिए मजबूत करने पर समय व्यर्थ न कर इस सीट को डॉ. गोविन्द सिंह के लिए छोड़े हुए है।

डॉ. सिंह के सामने विरोधी टिक नहीं पाते
भाजपा की हालत लहार विधानसभा सीट पर इतनी कमजोर है कि इसे पटरी पर आने में बहुत समय लगेगा। यहाँ गोविन्द के सामने भाजपा की सभी योजनाएं धरी की धरी रह जाती है। आज भी कांग्रेस या यूं कहें की डॉ. गोविन्द सिंह की तूती बोलती है और भाजपा की आंधी हो या तूफान डॉ. सिंह के सामने टिक नहीं पाते हैं। 

इस सीट पर 2018 के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार DR. GOVIND SINGH ने 9073 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की|

यहाँ पर कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे| सभी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है

#NamePartyVotesResult
1.Dr. Govind SinghInian National Congress62113WIN
2.Rasal SinghBharatiya Janata Party53040LOSS
3.Ambrish Sharma GudduBahujan Samaj Party31367LOSS
4.RamkumarIndependent1565LOSS
5.DhaneeramJan Adhikar Party761LOSS
6.RamkumarIndependent740LOSS
7.Mohammad Vaseer KhanIndependent639LOSS
8.Lal Singh KushwahBahujan Sangharshh Dal497LOSS
9.MahipalIndependent450LOSS
10.AvnishIndependent398LOSS
11.RampratapIndependent398LOSS
12.ShailendrasinghIndependent393LOSS
13.Shivnath Singh RathoudIndependent390LOSS
14.Yogendra Singh Kushwah (mehdava)Aam Aadmi Party332LOSS
15.Prabal KumarIndependent216LOSS
16.Onkar SinghIndependent212LOSS
17.Ganesh RathaurIndependent194LOSS
18.ChandrashekharIndependent188LOSS
19.Sanjay Singh Urf RajajiIndependent187LOSS
20.Kedar Singh RajawatIndependent151LOSS
21.Subhash AgnihotriIndependent145LOSS
22.Hari SinghIndependent124LOSS

You can share this post!


Leave Comments