• Last Update 07:37 am

MP NEWS: मध्यकालीन सिक्कों की अफवाह में खोद डाली सूखी नदी
National
State

MP NEWS: मध्यकालीन सिक्कों की अफवाह में खोद डाली सूखी नदी

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है। यहां पिछले तीन दिनों से स्थानीय लोगों नेें सुखी पार्वती नदी को खोद डाला। दरअसल यह खुदाई उन्होंने पानी के लिए नही की है, बल्कि मुगलकालीन सिक्कों की अफवाह में खोदा है। 

बताते चले गत दिनों शिवपुरा गांव के एक शख्स को नदी के किनारे पुराने जमाने के कुछ सिक्के मिले थे। जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इस घटना के बाद किसी ने यह अफवाह फैला दी की नदी के किनारे खजाने हैं। जिसके बाद बारी बारी से कई लोगों ने खुदाई किया और धीरे धीरे गांव के सभी लोग इकठ्ठा हो गएं और खजाने को ढूंढने के लिए 3 दिन तक सुखी नदी की खुदाई कर दिया। 

उधर, लोगों की भीड़ इकठ्ठा होते देख जिला प्रशासन मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस टीम को तैनात कर दी है। राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं।

वहीं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले जिले के एक शख्स को नदी किनारे कुछ सिक्के मिले थे। जिसे  मुगलकाल के बेशकीमती सिक्के बताए गए, हालांकि बाद में पुरातत्व विभाग के टीम को उसकी जांच के लिए भेजा गया। वहीं उस सिक्के को ज्वैलर्स से भी दिखाया गया तो पता चला उस सिक्के का कोई मूल्य नही है, वह चांदी और लोहे की धातु से बने सिक्के हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments