• Last Update 05:38 am

MP NEWS: पत्नी प्रेम में पति ने खोद डाला 31 फिट गहरा कुआं, जानिए मध्य प्रदेश के इस शख्स के बारे में
National
State

MP NEWS: पत्नी प्रेम में पति ने खोद डाला 31 फिट गहरा कुआं, जानिए मध्य प्रदेश के इस शख्स के बारे में

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश से एक बेहद संवेदनशील तस्वीर सामने आई है।यहां एक शख्स ने पत्नी प्रेम में 31 फिट गहरा कुआं खोद पति प्रेम की मिसाल कायम की है।बताते चलें मध्य प्रदेश के गुना जिले के रहने वाले भरत सिंह की पत्नी घर से रोज आधा किमी पैदल चलकर हैंडपम्प से पानी भरने जाती थीं।जिससे काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था।इस दम्पत्ति की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नही है की वह दूसरा हैंडपम्प लगाए।बस इसी वजह से भरत ने घर के पास 31 फिट कुआं खोद दिया।भरत के इस जज्बे को कलेक्टर ने भी खूब सराहना की है।

बताते चलें भरत की पत्नी सुशीला जिस हैंडपम्प से पानी भरने जाती थी,वह बहुत कम पानी देता था, इसके साथ ही उसका चैन भी बार बार टूट जाता था। जिसकी वहज से एक बाल्टी पानी भरने के लिए सुशीला को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। पत्नी की इस परेशानी को देखकर भरत ने कुआं खोदने की ठानी और 15 दिन में 31 फिट गहरा और साढ़े चार फिट चौड़ा कुआ खोद डाला। पति के इस प्रेम को देखकर सूशीला भावुक हो गई।

वहीं भरत के इस जज्बे को सलाम करते हुए कलेक्टर ने भरत के परिवार को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments