• Last Update 06:53 am

Punjab: गुरदासपुर सेक्टर में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर किया
National

Punjab: गुरदासपुर सेक्टर में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर किया

चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह जानकारी अर्धसैनिक बल ने शुक्रवार को दी। बीएसएफ (पंजाब फ्रंटियर) ने ट्विटर पर कहा, बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार रात 8.30 बजे भारतीय क्षेत्र के अंदर कांटेदार बाड़ के पास पाकिस्तान की ओर से घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधियां देखी। खतरे को देखते हुए सैनिकों ने गोलियां चला दीं और घुसपैठिए को गोली मार कर ढेर कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments