• Last Update 06:14 am

Petrol Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल, जानें अपने शहर के दाम
Business

Petrol Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल, जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में 20 पैसे तो डीजल के दाम में 26 पैसे की बढ़ोतरी की। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 83.71 रुपये और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। इससे पहले बीते अगस्त में डीजल 73 रुपये से ऊपर चल रहा था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 83.71 रुपये, 85.19 रुपये, 90.34 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 73.87 रुपये, 77.44 रुपये, 80.51 रुपये और 79.21 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनियां - इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे से कीमतों में किसी भी बदलाव को लागू करती हैं। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। आप इसकी जानकारी SMS के जरिये ले सकते हैं।

दुनिया भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने से कुछ देशों में लॉकडाउन हो सकता है। लेकिन, चीन में क्रूड की मांग बढ़ रही है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हल्की तेजी दिख रही है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments