• Last Update 06:12 am

तेजप्रताप ने कहा ऐश्वर्या से शादी मर्ज़ी के खिलाफ - लालू भी तनाव में, शुगर-बीपी बढ़ा
Politics

तेजप्रताप ने कहा ऐश्वर्या से शादी मर्ज़ी के खिलाफ - लालू भी तनाव में, शुगर-बीपी बढ़ा

पटना, 4 नवंबर, न्यूज़मंच, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं | गत कुछ दिनों से उनके बेटे तेजप्रताप और बहु ऐश्वर्या के तलाक की अर्ज़ी की ख़बरों के चलते लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ रही है | शुक्रवार को लालू प्रसाद की शुगर 180 हो गई। वहीं, बीपी 140/90 था। डॉक्टरों का मानना है कि तनाव की वजह से ऐसा हुआ है।

तेजप्रताप ने कहा, ‘‘मैं तो शादी ही नहीं करना चाहता था। मैं धार्मिक आदमी हूं। मंदिर जाता हूं। मम्मी-पापा ने मुझे फंसा दिया। वे कहते थे कि शादी कर लो, नहीं तो यह हो जाएगा, वह हो जाएगा। मैंने घरवालों कहने पर शादी की, लेकिन अब घुट-घुटकर नहीं जी सकता।’’ 

शुक्रवार को ही तेजप्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक़ की अर्ज़ी दाखिल की थी | जेल प्रशासन हर शनिवार घरवालों को लालू से मिलने की अनुमति देता है। राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), पटना, में भर्ती लालू से तेजप्रताप मिले और उन्होंने कहा- "कोई कुछ भी कहे, मेरा फैसला अडिग है" | 

अपने पिता के साथ मिलने के बाद तेज प्रताप ने संवाददाताओं से कहा, कि लालू ने उनसे कहा था कि वह बाहर आएंगे और इस मामले पर चर्चा करेंगे।

तेज प्रताप ने कहा, "मैं उनके आने का इंतजार करूंगा," मीडिया के साथ तलाक याचिका के अन्य विवरणों पर चर्चा करने का कोई कारण नहीं।

बता दें की तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी इसी वर्ष 12 मई को हुई थी| तलाक़ का कारण विचारों और रहन - सहन में मतभेद बताया जा रहा है | 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments