• Last Update 11:56 am

Vehicle Sales: अक्टूबर में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी
Business

Vehicle Sales: अक्टूबर में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी

मुंबई। कोरोना संक्रमण के चलते देश में किए गए लॉकडाउन से घटी वाहनों की बिक्री अब एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इस फेस्टिव सीजन में साल-दर-साल के आधार पर अक्टूबर में होने वाली पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में तेजी आई है।

बुधवार को जारी हुए इण्डस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में यात्री वाहनों की बिक्री 14.19 प्रतिशत बढ़ी। इस श्रेणी में कारें, यूटिलिटी व्हीकल्स और वैन शामिल हैं। 2019 की इसी अवधि में घरेलू बाजार में 2,71,737 यूनिट बेचीं गईं थीं, जबकि इस साल 3,10,294 यात्री वाहन बेचे गए। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी अक्टूबर के दौरान बिक्री में क्रमिक वृद्धि देखी गई। वहीं इससे पहले सितंबर में कुल 2,72,027 यात्री वाहन घरेलू बाजार में बेचे गए थे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments