• Last Update 06:13 am

छत्तीसगढ़ में एक साल के भीतर कुपोषित बच्चों की संख्या में आई 14 फीसदी कमी: सरकार
National
State

छत्तीसगढ़ में एक साल के भीतर कुपोषित बच्चों की संख्या में आई 14 फीसदी कमी: सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान की वजह से पिछले एक साल में राज्य में कुपोषित बच्चों की संख्या में 14 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ सूचना केंद्र के बयान में बताया गया है कि एक साल के भीतर 67 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए हैं। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 
अभियान के साथ विभिन्न योजनाओं के एकीकृत योजना और समन्वित प्रयास से बच्चों में कुपोषण दूर करने में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया योजना के शुरू होने के समय के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लगभग 4 लाख 92 हजार बच्चे कुपोषित थे। अब इनमें से 67 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं। 
इस तरह कुपोषित बच्चों में लगभग 13.79 प्रतिशत की कमी आई है। मंत्री के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के आंकड़ों में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की दर को देखते हुए प्रदेश को कुपोषण और एनीमिया से मुक्त करने अभियान की शुरुआत भी की है। अनिला का कहना है कि राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण-4 के अनुसार, प्रदेश के 5 वर्ष से कम उम्र के 37.7 प्रतिशत बच्चे कुपोषण और 15 से 49 वर्ष की 47 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित थे।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments