• Last Update 06:12 am

वायुसेना प्रमुख बोले- हम दो मोर्चों पर एकसाथ जंग के लिए तैयार, लद्दाख में ऑपरेशनली हम चीन से बेहतर 
National
State

वायुसेना प्रमुख बोले- हम दो मोर्चों पर एकसाथ जंग के लिए तैयार, लद्दाख में ऑपरेशनली हम चीन से बेहतर 

नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भविष्य में एकसाथ दो मोर्चों पर होने वाली किसी भी जंग में एयरफोर्स पूरी मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा मौजूदा समय में पड़ोसियों से विवाद के बीच हमें जंग के हर मोर्चे पर पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास समर्पित सेना और जरूरी संसाधन हैं, मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि ऑपरेशनली हम चीन से बेहतर स्थिति में हैं।

लद्दाख में हमने की मोर्चेबंदी, हर गतिविधि पर हमारी नजर
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लद्दाख में हमने सभी जरूरी ऑपरेशनल लोकेशन पर वायुसेना की नाकेबंदी कर रखी है। पूरे इलाके पर हमारी नजर है। लद्दाख सीमा पर हम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। हमारी पोजिशन अच्छी है और अगर विवाद की स्थिति बनती है तो हमारी सेना चीन को अच्छा जवाब देगी।

युद्ध हुआ तो चीन को जवाब देने की पूरी तैयारी
भदौरिया ने कहा देश की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर दो मोर्चों पर जंग होती है तो भी हम कमजोर नहीं पड़ने वाले। हमने रिकॉर्ड समय में राफेल, अपाचे और चिनूक को ऑपरेशन में शामिल किया और इन्हें अपने ऑपरेशन के कॉन्सेप्ट से जोड़ा है। अगले तीन साल में राफेल और एलसीए मार्क 1 स्क्वॉड्रन अपनी पूरी क्षमता के साथ ऑपरेट करेगी और इसके साथ एडिशनल मिग-29 भी शामिल होंगे, जिनका ऑर्डर किया जा रहा है। हमने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट में भरोसा दिखाया है और अगले 5 साल में हम 83 एलएसी मार्क 1ए को शामिल करने की शुरुआत करेंगे।

आठ को एयरफोर्स डे में ताकत दिखाएगा राफेल
8 अक्टूबर को पहली बार राफेल युद्धक विमान को भारतीय एयरफोर्स डे परेड में शामिल किया जाएगा। एयरपोर्स डे परेड में यह बहुचर्चित विमान आसमान में अपनी ताकत दिखाएगा। राफेल 4।5 जनरेशन का फाइटर जेट है। इसके जरिए कई तरह के हथियारों से दुश्मन पर हमला किया जा सकता है।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments