• Last Update 05:37 am

रोड शो के दौरान धड़ाम से गिरे अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने दिया सहारा
Politics

रोड शो के दौरान धड़ाम से गिरे अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने दिया सहारा

अशोकनगर, 23 नवंबर, न्यूज़मंच, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते आते ही राजनैतिक दलों का प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष अमित शाह अशोकनगर पहुंचे और एक रोड शो किया। रोड शो के समापन के दौरान गाड़ी से उतरते समय अमित शाह पैर फिसलने से गिर गए, हालांकि उनके पूरी तरह गिरने से पहले ही उनके पीछे खड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाल लिया। 

यह भी देखें 

रोड शो के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। करीब 2 किलोमीटर लंबा यह रोड शो 2 घण्टे से अधिक समय तक चला। यह रोड शो अशोकनगर के एचडीएफसी बैंक चौराहा से शुरू हुआ, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तुलसी पार्क तक पहुंचा। रोड शो में अशोकनगर जिले के हर हिस्से से भाजपा कार्यकर्ता पहुँचे। वोटिंग के महज कुछ दिनों पहले हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इस रोड़ शो से जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखने को मिली। अमित शाह की एक झलक पाने के लिए लोग घरों की गैलरियों और छतों पर खड़े नजर आए। रोड शो में रथनुमा वाहन में सवार अमित शाह का शहर की जनता ने दिल खोलकर स्वागत किया। जैन समाज, यादव समाज सहित अन्य गैर राजनैतिक संगठनों ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंच बनाकर स्वागत किया। लोगों ने मकानों की छतों और खिड़कियों से हाथ हिलाकर अमित शाह का अभिवादन किया, जिसके जवाब में शाह ने हाथ हिलाकर और फूल मालाये फेंककर जनता अभिनंदन किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा के झंडे लेकर साथ चल रहे थे। 

यह भी पढ़ें 

पंजे से पांच बार चुनाव जीत चुके कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत क्या फिर विजयपुर में विजयी होंगे?

श्योपुर विधान सभा सीट - बीजेपी और कांग्रेस में अंतरकलह, बसपा का फायदा?

रोड शो में दौरान एक छोटी बालिका अमित शाह का ध्यान खींचने के लिए हाथ में एक कागज पर उनके स्वागत का संदेश लिए खड़ी थी, वहीं उस कागज के दूसरी ओर एक अपील थी कि हमारा शहर विकास को तरस रहा है, हालांकि सुरक्षा कारणों से यह बच्ची खुलकर अपने विचार नही दिखा पाई। शहर के एच डी एफ सी बैंक से तुलसी सरोवर तक चले रॉड शो के बाद अमित शाह कार से हेलिपेड के लिए रवाना हो गए।

You can share this post!


Leave Comments