• Last Update 06:13 am

मप्र में भाजपा 109 - कांग्रेस 114 पर, हाथ से छिटके राजस्थान व छग, तेलंगाना में TRS और मिजोरम में MNF को मिला स्पष्ट बहुमत
Politics

मप्र में भाजपा 109 - कांग्रेस 114 पर, हाथ से छिटके राजस्थान व छग, तेलंगाना में TRS और मिजोरम में MNF को मिला स्पष्ट बहुमत

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जाने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा को हराकर 15 साल बाद वापसी कर रही है। मध्य प्रदेश में कड़े मुकाबले के बीच समाचार कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की है और बीजेपी ने १०९ पर। 
दोनों ही पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई है, हालाँकि कांग्रेस बहुमत से मात्र दो सीट दूर है। 

राजस्थान में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। 

तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की कुर्सी बरकरार है, जबकि मिजोरम में हार के साथ ही कांग्रेस का पूर्वोत्तर से सफाया हो गया है। 

नतीजों ने सत्ता परिवर्तन की घोषणा कर दी हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार थी, लेकिन नए जनादेश के बाद सभी राज्यों में बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ेगी। 

नतीजों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 2 तिहाई बहुमत  मिल गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने हार स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। छत्तीसगढ़ पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार थी। भाजपा एक दर्जन से कुछ अधिक सीटों पर सिमटी दिखाई दी।  
मध्य प्रदेश में नतीजे आने से पहले ही कमलनाथ ने राज्यपाल से संपर्क साधना शुरू कर दिया था, जिसमे अपने सहयोगी दलों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू कर कांग्रेस अपनी सरकार बनाने का दवा करेगी। 

पहले मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में नेक टु नेक फाइट दिख रही थी। यहां रुझानों में भाजपा 110 सीटों के आस पास बानी रही, जबकि कांग्रेस 113 सीटों पर आगे चलती रही। यहां सीट और वोट प्रतिशत दोनों में लगभग बराबरी का मुकाबला दिख रहा था। 

वहीं 119 विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना में के चंद्रशेशर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना राष्ट्रपार्टी (टीआरएस) 88 सीटों पर जीत चुकी है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 60 सीटों की जरूरत है और यह संख्या टीआरएस ने हासिल कर ली है। उसकी सहयोगी एआईएमआईएम ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस तरह के चंद्रशेखर राव के दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिली हैं। कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी टीडीपी को 2 सीटें मिली हैं। भाजपा को एक सीट मिली है। जबकि 2 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। 

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन यहां एक प्रत्याशी की मौत हो जाने के कारण कुल 199 सीटों पर ही चुनाव हुए हैं। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच ज़बरदस्त टक्कर रही। राज्य में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के लिए 100 सीटें जरूरी थी, जिसे हासिल करने के लिए उन्हें सहयोगी दलों से 1 सीट में मदद लेनी होगी। राज्य में भाजपा 73 सीटों पर ही सिमट गई है। जबकि 21  सीटें अन्य के खाते में गई हैं। मुख्यमंत्रीं वसुंधरा राजे ने इस्तीफा दे दिया है।  कांग्रेसी खेमे में जीत के जश्न से साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी उठा-पटक तेज हो गई है। 

मिजोरम में कांग्रेस की पिछले 10 सालोंसे जारी शासन का अंत हो गया है। मिजो नेशनल फ्रंट ने राज्य से कांग्रेस का सफाया कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस का पूर्वोत्तर के एकमात्र राज्य से सफाया हो गया है। राज्य की 44 सीटों वाली विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट को 26 सीटे मिल चुकी हैं। कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं, एक सीट भाजपा को मिली है जबकि अन्य के खाते में 8 सीटें गई हैं। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments