• Last Update 07:40 am

बैतूल में नाले में गिरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार, स्टाफ नर्स की मौत
State

बैतूल में नाले में गिरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार, स्टाफ नर्स की मौत

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सड़क दुर्घटना में एक नर्स की मौत हो गई है। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में एक स्टाफ नर्स की मौत हो गई है, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रविवार को देर रात बैतूल से भोपाल जाने वाले नेशनल हाइवे 69 पर सीएमएचओ डॉ प्रदीप धाकड़ की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पुलिया के नीचे नाले में जा गिरी। 
हादसे में डॉ प्रदीप धाकड़ और कार में उनके साथ बैठी स्टाफ नर्स सुष्मिता गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। इलाज के दौरान स्टाफ नर्स की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ धाकड़ और नर्स निजी कार से शाहपुर से बैतूल की तरफ आ रहे थे । उड़दन गांव के पास एक पुलिया पर सामने से आ रहे ट्रक के कारण कार अनियंत्रित होकर नाले में 10 फीट नीचे पुलिया से नीचे जा गिरी। 
हादसे में डॉ प्रदीप धाकड़ को सिर और सीने पर चोट लगी है, जबकि नर्स के सिर में गंभीर चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्टाफ नर्स की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आइसीयू में भर्ती किया गया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments