• Last Update 06:08 am

साइंटिफिक तरीके से रिसर्च करने वाले एग्जिट पोल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर बुरी तरह कंफ्यूज
Politics

साइंटिफिक तरीके से रिसर्च करने वाले एग्जिट पोल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर बुरी तरह कंफ्यूज

भोपाल, 8 दिसंबर, न्यूज़ मंच, राजस्थान और तेलंगाना में शुक्रवार को वोटिंग समाप्त होने के साथ ही 2018 के विधानसभा चुनावों का समापन हुआ। 11 दिसंबर को सभी पांचों राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना के रिजल्ट भी आ जाएंगे। इसके पहले ही न्यूज़ चैनलों और रिसर्च एजेंसियों ने समय गंवाए बिना, अपनी पूरी तैयारी के साथ शुक्रवार शाम 5:00 बजे से ही एग्जिट पोल देने शुरू कर दिए।

लेकिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मामले में एग्जिट पोल निकालने वाली तमाम एजेंसियां भी कंफ्यूज नजर आ रही हैं और सभी  के अनुमान में भिन्नता है। अब 11 दिसम्बर को ही तय हो पाएगा कि किसका एग्जिट पोल साईंटिफिक और सटीक साबित हुआ।

एग्जिट पोल के अनुसार हवा का रुख किस तरफ ?

अगर एग्जिट पोल की मानें, तो राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जीत रही है और तेलंगाना में टीआरएस। वहीँ मिजोरम में हंग असेंबली के आसार हैं।  

लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो एग्जिट पोल ने भी घुटने टेक दिए।  दोनों ही राज्यों में कहा नहीं जा सकता किसकी सरकार आएगी।  

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल कंफ्यूज

साइंटिफिक तरीके से रिसर्च करने वाले एग्जिट पोल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर बुरी तरह कंफ्यूज हो गए।  तो ऐसे अनुमान दिए जिन्हे देख कर यही कहा जा सकता है कि "चित भी मेरी और पट भी मेरी" . 

मध्य प्रदेश 

ज़्यादातर एग्जिट पोल दोनों ही पार्टियों को मध्य प्रदेश में 230 सीटों में से 105 से 120 के अंदर रखकर साइंटिफिक रिसर्च का दावा कर रहे हैं।

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल की माने, तो कांग्रेस को 104-122 सीटें जीतने का अनुमान है, बीजेपी 102-120 सीटें हासिल करने की संभावना है। अब ज़रा सोचिये, ये क्या बात हुई।  

इनके भी ऊपर Today’s Chanakya ने तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 125 (+/- 12 सीट) दी हैं, तो वहीँ बीजेपी को 103 (+/- 12 सीट) इसे अनुमान को सबसे सेफ अनुमान कहा जा सकता है।  

वहीँ Times Now-CNX ने कम से कम, इक तरफ़ा अनुमान तो दिए हैं।  इन्होने भाजपा के लिए 126 सीटों और कांग्रेस के लिए 89 सीटों के साथ भाजपा की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाया। 

चैनल/एजेंसी

BJPINCOthers

India Today-Axis

102-120
104-122

4-11

Times Now-CNX

126
89

15

NewsX-Neta

106
112

12

Republic-Jan Ki Baat

108-128
95-115

7

Republic-CVoter

106
110-126

6-12

ABP-CSDS

94
126

10

Today's Chanakya

103
125

2

छत्तीसगढ़ 

अगर एग्जिट पोल के रुझान सच साबित होते हैं तो भाजपा, जो कि 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य में सत्ता में है, वह कांग्रेस के हाथों हार जाएगी। पांच बड़े एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46 सीटें मिलने की उम्मीद है - जो की वास्तव में बहुमत है। दूसरी तरफ, भाजपा को 41 जीतने की उम्मीद है। 

अब थोड़ा भी यहाँ वहां, मतलब या तो हंग असेंबली या फिर बीजेपी के हाथ बहुमत।  इस तरह के एग्जिट पोल्ल से भी कुछ साफ़ नहीं होता की जीत किसकी होगी। 

चैनल/एजेंसी

BJPINCOthers

India Today-Axis

21-31
55-65
4-8

Times Now-CNX

46
35

9

NewsX-Neta

43
40

7

Republic-Jan Ki Baat

40-48
37-43

0-1

Republic-CVoter

49
46

5

ABP-CSDS

52
35

3

Today's Chanakya

36
50

4

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments