• Last Update 06:09 am

सिख  के साथ दुर्व्यवहार पर राज्यपाल ने की ममता सरकार की आलोचना  
Politics
State

सिख  के साथ दुर्व्यवहार पर राज्यपाल ने की ममता सरकार की आलोचना  


कोलकाता। हाल ही में एक सिख के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर राज्य सरकार के प्रतिकूल रुख की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार व्यक्ति के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के लिए समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रही है। घटना में पुलिस ने सिख व्यक्ति की कथित तौर पर पगड़ी खींच दी थी। राज्य में कार्यभार संभालने के बाद से ही धनखड़ के प्रदेश सरकार के साथ मतभेद जारी है।
धनखड़ ने कहा यह घटना को सही ठहराने के बजाय यह चीजें ठीक करने का समय है। पिछले हफ्ते भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सिख व्यक्ति की पुलिस द्वारा पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इसको लेकर विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने दावा किया कि हाथापाई के दौरान पुलिस ने उसकी पगड़ी खींची थी। 43 वर्षीय बलविंदर सिंह के रूप में पहचाना गया व्यक्ति पंजाब के भटिंडा का निवासी है।
धनखड़ ने ट्विटर पर कहा बलविंदर सिंह के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर समर्थन हासिल करने और उसमें जोड़तोड़ में जुटी बंगाल सरकार और पुलिस के प्रतिकूल रुख को लेकर चिंतित हूं। इस घटना को सही ठहराने के बजाय यह चीजें ठीक करने का समय है। कानून इस तरह के गलत कामों को रोकने की अनुमति देता है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments