• Last Update 06:14 am

राहुल की यात्रा पर स्मृति का पलटवार, कहा वह किसानों के नहीं, बिचौलियों के पक्षधर 
National
Politics
State

राहुल की यात्रा पर स्मृति का पलटवार, कहा वह किसानों के नहीं, बिचौलियों के पक्षधर 

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा हाल में बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की यात्राओं पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा वह किसानों के पक्ष में नहीं बल्कि देश को लूटने वाले बिचौलियों’ के पक्ष में यात्राएं कर रहे हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर कृषि कानूनों को खत्म करने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल सपनों की दुनिया में रहना ज्यादा पसंद करते हैं, क्यों कि वहां यह सोचना की स्वतंत्रता होती है कि राजा वही हैं।
ईरानी ने सवाल किया, जब गांधी कृषि कानूनों का विरोध करते हैं तो क्या वह उस प्रावधान का भी विरोध करते हैं कि किसानों को फसल बेचने के तीन दिन के भीतर उसका मूल्य मिल जाएगा या फिर किसान देश में कहीं भी अपना उत्पाद बेचने के लिए स्वतंत्र है या फिर इसके तहत उनकी जमीन को रिकवरी के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा सच्चाई यह है कि राहुल गांधी कांग्रेस यात्रा किसानों का नहीं बिचौलियों का समर्थन करती है। इससे देश में किसी को आश्चर्य नहीं है। उन्होंने कहा गांधी परिवार कभी भी वंचित तबके के लिए खड़ा नहीं हुआ है। वह हमेशा बिचौलियों के साथ रहा है। ईरानी ने आरोप लगाया उनकी पार्टी और खास तौर से उनके परिवार की राजनीति हमेशा बिचौलियों पर निर्भर रही है, जिन्होंने देश को लूटा है। उन्होंने कहा कि देशभर में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत फसलों की खरीद जारी है।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments