• Last Update 06:13 am

इस साल 10.3 फीसदी घटेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, 2021 में चीन को पछाड़ देगा भारत : आईएमएफ
Business
National

इस साल 10.3 फीसदी घटेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, 2021 में चीन को पछाड़ देगा भारत : आईएमएफ

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के नए अनुमान के अनुसार भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिहाज से चालू वित्‍त वर्ष भले ही ठीक नहीं रहा हो, लेकिन सन 2021 में अर्थव्यवस्था गति पकड़ लेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह विश्व बैंक ने अनुमान जताया था कि भारत की जीडीपी इस वित्त वर्ष में 9.6 प्रतिशत घटेगी। इसके अलावा मूडीज समेत अन्‍य कई बड़ी रेटिंग एजेंसियां पहले से ही जीडीपी में गिरावट की आशंका जाहिर कर रही हैं।

इस साल 10.3 फीसदी गिरावट का अनुमान
आईएमएफ के मुताबिक कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष के दौरान 10.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आने का अनुमान है।  आईएमएफ ने कहा है कि 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में संभवत: 8.8 प्रतिशत की बढ़त होगी।  भारतीय अर्थव्यवस्था चीन को पीछे छोड़ते हुए तेजी से बढ़ने वाली उभरती अर्थव्यवस्था का दर्जा फिर से हासिल कर लेगी। आईएमएफ ने 2021 में चीन के 8.2 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने का अनुमान लगाया है। बीते वित्‍त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही थी।  

विश्व अर्थव्यवस्था में 4.4 प्रतिशत की गिरावट
आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि चालू वित्‍त वर्ष के दौरान विश्व अर्थव्यवस्था में 4.4 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। वहीं, 2021 में 5.2 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ आगे बढ़ने का अनुमान है। आईएमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020 के दौरान दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में केवल चीन ही एकमात्र देश होगा जिसमें 1.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी।  

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments