• Last Update 08:25 am

MP NEWS : ग्वालियर में हिन्दू महासभा ने खोली गोडसे ज्ञानशाला युवाओं को बताएगी गांधी के हत्यारे की विचारधारा
National
State

MP NEWS : ग्वालियर में हिन्दू महासभा ने खोली गोडसे ज्ञानशाला युवाओं को बताएगी गांधी के हत्यारे की विचारधारा

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां हिन्दू महासभा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बेम से एक 'गोडसे ज्ञानशाला' खोली है।जिसमे युवाओ को गोडसे के बारे में पढ़ाया जाएगा। इन सब के बीच बड़ी बात यह है कि मध्य प्रदेश की शिवराज  सरकार नें इस पर अभी तक कोई एक्शन नहीं ली है।

बताते चलें गोडसे की ज्ञानशाला में गांधी के हत्यारे की जयकारे भी लगाए गए।उस ज्ञानशाला ने नाथूराम गोडसे की तथाकथित देशभक्ति के किस्से भी सुनाए जाएंगे। बता दें कि नाथूराम गोडसे हिन्दू महासभा से भी जुड़ा हुआ था, यही वजह है कि हिन्दू महासभा गोडसे के नाम को महिमा मंडित करती रहती है। गोडसे की ज्ञानशाला में गोडसे के साथ ही महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, गुरु गोविंद और लाला लाजपत राय की भी तस्वीरें लगाई गई। मालूम हो कि हिन्दू महासभा हर वर्ष गोडसे का जन्मदिवस मनाती है। इस बाबत गोडसे को एक सच्चा देशभक्त बताते हुए हमेशा सवालों के घेरे में हिन्दू महासभा रहती है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments