• Last Update 06:53 am

जानिए दिवाली मानाने का बहुत ही खास अंदाज़ हमारे प्रधान मंत्री से...
Politics

जानिए दिवाली मानाने का बहुत ही खास अंदाज़ हमारे प्रधान मंत्री से...

केदारनाथ, 7 नवंबर, न्यूज़मंच, 2014 में भारत के प्रधान मंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे काम किये जिनकी वजह से देश के जनता उन्हें एक अच्छे नेता के रूप में देखती है।  अपने दिवाली मानाने के अंदाज़ से भी मोदी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश की जनता का दिल जीत लिया है। 

इस वर्ष प्रधान मंत्री मोदी उत्तराखंड में हर्सिल में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मना  रहे हैं। उन्होंने हर्सिल में भारतीय सशस्त्र बल के जवानों से मुलाकात की। उन्हें मिठाई बांटी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली मनाने के लिए केदारनाथ पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। केदारनाथ में मोदी केदारपुरी पुनर्निमाण परियोजना के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

जाने मोदी ने कैसे मनाई प्रधान मंत्री के रूप में अपनी अब तक की पांच  दिवाली 

2014 की  दिवाली - प्रधान मंत्री बनने के बाद, प्रधान मंत्री मोदी ने सेना के जवानों के साथ सियाचिन में दिवाली मनाई थी।


2015 की दिवाली - प्रधान मंत्री ने दिवाली पर पंजाब सीमा का दौरा किया था। इसी वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 पूरे वर्षों हुए थे।


2016 की दिवाली - प्रधान मंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में थे, जहां उन्होंने सीमावर्ती चौकी पर भारत-तिब्बती सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों के साथ समय बिताया।

2017 की  दिवाली - प्रधान मंत्री ने पिछले साल,  जम्मू-कश्मीर में गुरेज़ में सैनिकों के साथ अपनी चौथी दिवाली प्रधान मंत्री के रूप में मनाई थी।

2018 की  दिवाली - इस वर्ष प्रधान मंत्री मोदी उत्तराखंड में हर्सिल में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मन रहे हैं।

अब तक के कार्य काल में कुछ उतर चढ़ाव, कुछ समस्यें, कुछ अच्छे, कुछ बुराई, कुछ दुश्मन, कुछ दोस्त, सब मिलता रहा।  अब देखना ये है कि देश की जनता उन्हें अनले वाले लोक सभा चुनाव में में चुनकर अगली दिवाली भी प्रधान मंत्री के रूप में मानाने का मौका देगी या नहीं।  

प्रधान मंत्री ने ट्वीट के माध्यम से सभी देशवासियों को दीपावली की बधाई भी दी :

You can share this post!


Leave Comments