• Last Update 05:37 am

 सैनिकों के लिए साधारण ट्रक, पीएम के लिए खरीदा गया अत्याधुनिक प्लेन, यह कहां का न्याय : राहुल 
National
Politics

 सैनिकों के लिए साधारण ट्रक, पीएम के लिए खरीदा गया अत्याधुनिक प्लेन, यह कहां का न्याय : राहुल 


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रक में यात्रा कर रहे सेना के जवानों का एक वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल किया है कि जवानों को नॉन बुलेट प्रूफ ट्रकों में शहीद होने के लिए भेजा जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जनता की गाढ़ी कमाई खर्च करके 8400 करोड़ रुपए से हवाई जहाज खरीदा गया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने इस स्थिति को विडंबना पूर्ण बताते हुए सवाल किया कि, क्या यह न्याय है? 
उल्लेखनीय है कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा खरीदे गए विमान को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। दरअसल, बीती 3 अक्टूबर को भारत को अमेरिका से दो बी-777 विमान हासिल किए हैं। तकनीक और सुरक्षा में ये विमान अमेरिकी राष्ट्रपति के एयर फोर्स वन विमान जैसे हैं। इन विमानों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के द्वारा ही किया जा सकेगा। इस पर सफाई देते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि यह विमान प्रधानमंत्री का विमान नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल दूसरे वीवीआईपी भी करेंगे। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह विमान भारतीय वायुसेना का है न कि प्रधानमंत्री का। वीवीआईपी हस्तियों के आने-जाने के लिए इन विमानों को खरीदने की प्रक्रिया 2011 में शुरू हुई थी। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments