• Last Update 06:52 am

पीएम मोदी ने आईआईटी भुवनेश्वर का किया उद्घाटन - 14,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
Politics

पीएम मोदी ने आईआईटी भुवनेश्वर का किया उद्घाटन - 14,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

भुवनेश्वर, 24 दिसंबर, न्यूज़ मंच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग, उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का हमारा संकल्प आज एक और अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि हम समृद्ध ओडिशा के सपने को साकार कर सकें।    

राज्य का विकास हमारी प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा पूर्वी भारत को पाइप से गैस पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना तेज़ गति से चल रही है। इसी के तहत आज जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-धामरा पाइपलाइन प्रोजेक्ट के बोकारो-आंगुल सेक्शन का शिलान्यास आज किया गया है। साधनों-संसाधनों का विकास तब तक अपूर्ण है, जब तक सांस्कृतिक विकास का आयाम उससे नहीं जुड़ता। देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली पायका क्रांति के 200 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी आज जारी किया गया है। 

सामने लाएंगे राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक
उन्होंने कहा पायका के नायकों को सम्मान देने के साथ-साथ ओडिशा की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने लाने का काम भी किया जा रहा है। कटक जिले के ललितगिरी में आर्कियोलॉजी म्यूज़ियम का उद्घाटन भी आज किया गया है। केंद्र सरकार ओडिशा के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित है। ओडिशा के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर जन-जन के विकास के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये काम निरंतर जारी रहेगा। 

अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया
पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल के पारादीप-हैदराबाद पाइपलाइन परियोजना और गेल (इंडिया) के बोकारो-अंगुल क्षेत्र की जगदीशपुर हल्दिया और बोकारो धमरा पाइपलाइन (जेएचबीडीपीएल) का भी शिलान्यास किया। इसकी जानकारी शुक्रवार को एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में आईओसीएल और गेल इंडिया के अधिकारियों ने देते हुए कहा था कि ये परियोजनाएं दो साल में पूरी होंगी। ये दोनों परियोजनाएं 7,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएंगी।

You can share this post!


Leave Comments