• Last Update 06:11 am

50 लाख मुआवजा, एक व्यक्ति को नौकरी पर अड़ा पुजारी का परिवार, अब तक नहीं किया अंतिम संस्कार 
National
State

50 लाख मुआवजा, एक व्यक्ति को नौकरी पर अड़ा पुजारी का परिवार, अब तक नहीं किया अंतिम संस्कार 

जयपुर। राजस्थान के करौली जिले में जलाकर मार दिए गए पुजारी बाबूलाल के परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। पुजारी के परिजनों ने चार मांगे रखी हैं -उन्हें 50 लाख रुपए मुआवजा, विवादित जमीन का आधिपत्य, एक व्यक्ति को नौकरी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। जब उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस बीच पुलिस ने पुजारी बाबूलाल की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पुजारी की हत्या मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की। राज्यपाल सचिवालय के बयान में बताया गया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आश्वासन दिया है कि इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच, प्रशासन ने पुजारी के परिजनों से अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया है। करौली के एसडीएम ओम प्रकाश मीणा ने कहा पुजारी बाबूलाल के परिजनों ने चौथी डिमांड भी सामने रखी है। हम सीनियर अफसरों के जरिए सरकार को उनकी मांग के बारे में बताएंगे। हम परिजनों से अपील करते हैं कि वे दाह संस्कार करें क्योंकि शव को रखे हुए दो दिन हो चुके हैं।
पुजारी के परिजनों ने कहा है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक हम दाह संस्कार नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और आरोपियों का समर्थन करने वाले पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के करौली में कुछ दबंगों ने पुजारी बाबूलाल के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जली अवस्था में जयपुर के सवाई माधो सिंह अस्पताल में भर्ती कराए गए पुजारी की, उपचार के दौरान, मौत हो गई। इसके बाद से राजस्थान की सियासत में गर्मी पैदा हो गई है। इस बीच पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  इस घटना से पुजारियों और ब्राह्मण समाज में गुस्सा है।  
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments