• Last Update 05:38 am

इंडोनेशिया में 281 हुई मरने वालों की संख्या, सुनामी में बहा कॉन्सर्ट कर रहा रॉक बैंड
International

इंडोनेशिया में 281 हुई मरने वालों की संख्या, सुनामी में बहा कॉन्सर्ट कर रहा रॉक बैंड

जकार्ता, 24 दिसंबर, न्यूज़ मंच, इंडोनेशिया में आई सुनामी से हुई तबाही में मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। इस प्राकृतिक हादसे में अब तक 281 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस बीच इस हादसे से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

इंडोनेशिया से अब तबाही की डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, यहां बीच के पास कॉन्सर्ट कर रहा रॉक बैंड सेवेंटीन लहरों में बह गया है। सोशल मीडिया पर इस तबाही का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इंडोनेशिया का सुपरहिट रॉक बैंड सेवेंटीन जब अपना कॉन्सर्ट कर रहा था, तभी लहर आई और सब कुछ बहाकर ले गई। हादसे के बाद बैंड के मुख्य गायक रीफियान फज़रस्याह ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक संदेश भी जारी किया। 

वीडियो संदेश में रोते हुए रीफियान ने कहा कि उन्होंने अपना एक बेस वादक और सड़क प्रबंधक को खो दिया है, जबकि अभी भी 3 मेंबर और उनकी पत्नी गायब है।
उन्होंने अपने फैंस से अपील की आप भी कृपया प्रार्थना कीजिए कि हम एंडी, हर्मन और उजांग को जल्द वापस ला पाएं। सेवेंटीन बैंड के अन्य सदस्य जैक ने भी इमोशनल वीडियो जारी किया। उन्होंने लिखा कि मंच पर जब लहरें आईं तो उन्होंने मंच का एक हिस्सा पकड़ लिया, यही वजह रही कि वह बच गए।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बैंड उस दौरान सरकारी इलेक्ट्रिक कंपनी के लिए प्रोग्राम कर रहा था। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में रविवार रात ज्वालामुखी फटने के बाद तबाही का मंजर फैल गया। ज्वालामुखी फटने के बाद से ही सुनामी आ गई थी, जिसके बाद से ही इंडोनेशिया में तबाही जारी है।

रिपोर्टों के अनुसार शनिवार रात जब लहर तटों से टकराई तो प्रशासन द्वारा ऊंची लहरों को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई। इसी वजह से पांडेगलांग, साउथ लाम्पुंग और सेरांग जैसे इलाकों में तबाही ज्यादा हुई, इसी क्षेत्र में ही अधिकतर लोगों की मौत हुई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments