• Last Update 06:12 am

बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा : जेडीयू 115 और भाजपा 112 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
National
Politics
State

बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा : जेडीयू 115 और भाजपा 112 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जेडीयू को 122 सीटें मिली है, जबकि भाजपा 112 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 7 सीटें देंगी, इस तरह से जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
भाजपा को 121 सीटें मिली है। जिसमें वह अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 9 सीटें देंगी। इस तरह भाजपा 112 सीटों पर राज्य में चुनाव लड़ेगी। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा किया हमारा गठबंधन एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगा। इसमें किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं है। संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए के नेता चाहते हैं कि रामविलास पासवान जल्द स्वस्थ हो जाएं। इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बिहार कोर कमेटी की बैठक हुई। भाजपा बिहार कोर कमेटी की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्य प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव हिस्सा लिया था। 

भाजपा-जेडीयू ने  2010 में साथ लड़ा था चुनाव
इससे पहले भाजपा और जेडीयू ने 2010 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था। तब जेडीयू 141 और भाजपा ने 102 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था। इस चुनाव में जेडीयू ने 115 तो भाजपा ने 91 सीटों पर जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि राज्य में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनाव में एनडीए का मुकाबला तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले महागठबंधन से है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। राजद, कांग्रेस, सीपीआई(माले), सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा हैं। 

लोजपा ने पकड़ी अलग राह
चुनाव से पहले तक एनडीए का हिस्सा रही लोजपा ने अकेले चुनाव मैदान मेंउतरने निर्णय लिया है। वह जेडीयू के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी। एनडीए में मनचाही संख्या में सीट न मिलने के चलते चिराग पासवान ने 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। तीन चरणों में होने वाले बिहार चुनाव में लोजपा का भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन रहेगा। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments