
नई दिल्ली। सन 2100 में दुनिया में काम करने वाले लोगों की आबादी भारत में होगी। भारत के बाद सबसे ज्यादा कामगार नाइजीरिया, चीन और अमेरिका में होंगे। लैंसेंट में प्रकाशित एक स्टडी में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि 2064 में दुनिया की आबादी अपने उच्चतम स्तर 9.73 अरब पहुंच जाएगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी।
2100 में दुनिया की आबादी 8.79 अरब होगी। उन्होंने फर्टिलिटी, मोर्टेलिटी और माइग्रेशन से जुड़े स्टैटिस्टिकल मॉडल्स के आधार पर यह अनुमान जताया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि चीन और भारत में कामगारों की संख्या में भारी कमी आ रही है। अध्ययन के मुताबिक सन 2100 में इंडिया, नाइजीरिया, चीन, अमेरिका और पाकिस्तान आबादी के लिहाज से दुनिया के पांच सबसे बड़े देश बन जाएंगे। सन 2017 से 2100 के बीच जापान, थाईलैंड और स्पेन सहित 23 देशों की आबादी 50 फीसदी से ज्यादा कम हो जाएगी। चीन की आबादी में इस दौरान 40 फीसदी कमी का अनुमान लगाया गया है। 2035 तक चीन दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। 2098 में अमेरिका फिर चीन से आगे निकल जाएगा। शोधकर्ताओं ने 2018 से 2100 तक 195 देशों की आबादी का अनुमान लगाया है।
Leave Comments