
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया| उनका जन्म 22 जुलाई 1959 को बेंगलुरु में हुआ था| सूत्रों के मुताबिक वे कैंसर से जूझ रहे थे और शंकर कैंसर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था| कुछ दिनों से संक्रमण की वजह से, वेंटिलेटर पर थे| उन्होंने बेंगलुरु में अपने घर पर अंतिम सांसे ली|
अनंत कुमार के पास दो मंत्रालय थे| वह केमिकल एंड फर्टिलाइजर मंत्री और संसदीय मामलों के मंत्री भी थे| 1996 से बेंगलुरु दक्षिण से अनंत कुमार लोकसभा सदस्य थे|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत कुमार की निधन की खबर पर ट्वीट करके शोक जताया| उन्होंने कहा कि कुमार एक बेहतरीन नेता थे, जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए| उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की| उन्हें उनके अच्छे कार्यों की वजह से हमेशा याद किया जाएगा|
Extremely saddened by the passing away of my valued colleague and friend, Shri Ananth Kumar Ji. He was a remarkable leader, who entered public life at a young age and went on to serve society with utmost diligence and compassion. He will always be remembered for his good work.
— Narendra Modi (@narendramodi) 12 November 2018
अनंत कुमार जी एक सक्षम प्रशासक थे, जिन्होंने कई क्षमताओं में कार्य किया और भाजपा संगठन के लिए वे एक बड़ी संपत्ति के सामान थे । उन्होंने विशेष रूप से बेंगलुरू और कर्नाटक राज्य में आस-पास के इलाकों में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। वह हमेशा अपने पार्टी से जुड़े लोगों के लिए मौजूद होते थे|
Ananth Kumar Ji was an able administrator, who handled many ministerial portfolios and was a great asset to the बीजेपी organisation. He worked hard to strengthen the Party in Karnataka, particularly in Bengaluru and surrounding areas. He was always accessible to his constituents.
— Narendra Modi (@narendramodi) 12 November 2018
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, यह जानकर सदमा लगा और बेहद दुख हुआ कि हम हमारे वरिष्ठ साथी अनंत कुमार जी अब हमारे साथ नहीं है| वे एक अनुभवी सांसद थे| उन्होंने कई क्षमता में देश की सेवा की| लोगों का कल्याण करने का उनका जज्बा और निष्ठा सराहनीय रही| उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है|
Absolutely shocked and pained by the demise of very senior colleague and a friend Shri Anant Kumar ji. He was a seasoned parliamentarian who served the nation in several capacities. His passion and devotion for the welfare of people was commendable. My condolences to his family.
— राजनाथ सिंह (@rajnathsingh) November 12, 2018
Leave Comments